एकमा: अज्ञात वाहन की टक्कर से अखबार विक्रेता गंभीर रूप से घायल
Ekma, Saran | Jun 7, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के समीप सड़क हादसे में साइकिल सवार अखबार विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नगर पंचायत एकमा बाजार नरहनी निवासी 60 वर्षीय बिदनेस प्रसाद चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह प्रतिदिन की तरह अखबार वितरण के लिए जा रहे थे तभी एक अज्ञात चौपाइयां वहां उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए।