मानपुर: मानपुर और आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ा, तापमान में गिरावट
Manpur, Umaria | Apr 30, 2026 उमरिया जिला मुख्यालय सहित मानपुर एवं आसपास के इलाके मे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश हुई।इस दौरान कुछ इलाको मे ओले भी गिरे,हालांकि बारिश का दौर कुछ समय तक ही रहा लेकिन गेहूं की फसल तथा उपार्जन केन्द्रो मे रखी गेहूं की फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।जिससे किसान सहित प्रशासनिक अफ़सर भी चिंता मे आ गए हैं।वहीं इस बारिश से तापमान मे भी गिरावट आई है।