चित्तौड़गढ़: ज्यादती से नाबालिग को बनना पड़ा माँ, पोक्सो कोर्ट ने मंदसौर जिले के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास और जुर्माना सुनाया
बेगू इलाके में नवरात्रि के दौरान नाबालिग से हुई ज्यादती के मामले में पोक्सो कोर्ट संख्या एक चित्तौड़गढ़ की पीठासीन अधिकारी लता गौड़ ने आरोपी को दोषी ठहराया और उसे 20 साल कठोर कारावास तथा ₹40000 के जुर्माने से दंडित किया. इस मामले में पीड़िता गर्भवती हो गई और उसे बच्चे को जन्म देना पड़ा क्योंकि पुलिस थाने में शिकायत होने तक 6 महीने का गर्भ था.