गोला कोतवाली क्षेत्र की लाल्हापुर गांव निवासी एक महिला का दबंगों ने हथियारों से लैस होकर सिर फोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने नाबालिक बेटी के साथ कर रहे छेड़छाड़ का किया था विरोध। तभी दबंगों ने किया हमला। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सीएचसी गोला लाया गया।