शनिवार को ज्वालापुर रोड स्थित मुगल दरबार होटल के स्वामी शमीम अंसारी के मकान में एक अजीब जीव दिखाई देने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। जीव को देखते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। देखने में यह जीव काफी विशालकाय और सामान्य जीवों से अलग प्रतीत हो रहा था, जिसके चलते लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि काफी देर तक उसे देखने के बावजूद उसके नाम और प्रजाति की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर लोग दूर-दूर से भी उसे देखने पहुंचे।