लोहरदगा: लोहरदगा में वज्रपात से महिला घायल, युवती झुलसी, किसान की गाय की मौत
लोहरदगा: जिले में बीते शाम को हुई तेज बारिश और वज्रपात ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। कुरु थाना क्षेत्र और भंडरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक किसान की गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुरु थाना क्षेत्र के सुकुहुटू गांव निवासी रिम उरांव की पत्नी पुटूम उरांव बकरी लाने के दौरान वज्रपात की