रामपुर: ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई, रातभर चेकिंग में 8 वाहनों का चालान, 7 लाख का जुर्माना
Rampur, Rampur | Jun 4, 2026 रामपुर में बुधवार रात 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक परिवहन विभाग ने जिले के 9 प्वाइंटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोडिंग, नंबर प्लेट की गड़बड़ी और अन्य नियम उल्लंघन पर 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे डीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा रामपुर जिले में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी