भभुआ: मोकरम गांव के बधार में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर झुलसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 11, 2025 मोकरम गांव के बधार में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना शुक्रवार की लगभग 1:30 बजे की बताई गई। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोकरम गांव निवासी सुरेश बिंद के 35 वर्षीय पुत्र संतु बिंद बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि मजदूर अपने गांव के बधार में खेत में मेढ़ बांधने के लिए गया हुआ था।