कवर्धा: करपात्री स्टेडियम कवर्धा में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया शुभारंभ
दरअसल कवर्धा शहर के स्वामी करपात्री स्टेडियम में तीन दिवसीय होने वाले 67 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का 03 फरवरी को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन में 16 राज्यो से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हुए है।जिसमें मध्यप्रदेश,जम्मूकश्मीर,गुजरात समेत अलग अलग 16 स्टेट के खिलाड़ी शामिल है।