कवर्धा: सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले 2 सटोरिए चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, ग्राम घोठिया से किया गिरफ्तार
03 फरवरी को थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस की टीम ने सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले 02 स्टोरिए को कोतवाली पुलिस ने ग्राम घोठिया से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सटोरिए में दुर्गेश साहू उम्र 30 वर्ष निवासी घोठिया को 2500 रु नकदी और झम्मन कौशिक निवासी घोठिया को 1600 रु नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।