कवर्धा: शार्ट सर्किट के चलते पोंडी खार में 40 से अधिक एकड़ गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, किसानों को हुआ लाखों रुपए का नुकसान
मामला शनिवार की दोपहर 01 बजे के करीब का है।जहा पोंडी चौकी के पोंडी खार में शॉर्ट सर्किट के चलते 40 से अधिक एकड़ गन्ने की फसल में भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपटों ने गन्ने की खड़ी फसल को अपने चपेट मे ले लिया और पूरा गन्ना फसल जलकर खाक हो गया है।जिसके चलते किसानों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।