कवर्धा: 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 5 जुआरियों को बोडला पुलिस टीम ने मिनमिनिय से किया गिरफ्तार, ₹1450 जब्त
03 फरवरी को बोडला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बोडला पुलिस की टीम ने 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों को ग्राम मिनमिनिया से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों के पास से 1450 रु नकदी रकम को भी जप्त किया गया है।इधर जुआरियों पर बोडला पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।