कवर्धा: एसपी पल्लव ने शहर के आम जगह पर शराब पीने वाले लोगो की लगाई जमकर क्लास,सार्वजनिक जगहो पर शराब सेवन नही करने दी चेतावनी
02 फरवरी की देर शाम कवर्धा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कवर्धा नगर में सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करने वाले शराबियो को शराब सेवन करते पाए जन पर शराबियो की जमकर क्लास लगाई। मौके पर सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन नही करने की सख्त हिदायत दी और आगामी शराब पीते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत पूरा कार्यवाही कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।