हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में तीन दिन से अंधेरे में रहने से गुस्साए लोगों ने जेई और कर्मियों को घेरा, पुलिस के समझाने पर छोड़ा
गुरुवार देर रात आए आंधी-तूफान में टूटे बिजली के खंभे तीन दिन बाद भी नहीं बन पाए। बिजली और पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बस स्टॉप के पास लाइन दुरुस्त कर रहे विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मियों को मोहल्ले वासियो ने घेर लिया। लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक सप्लाई चालू नहीं होगी, किसी को जाने नहीं देंगे।