नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में पैसे की लेन-देन को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में रविवार शाम ब्याज के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोस में रहने वाले सूदखोर ने दुकानदार की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर की घेराबंदी की, लेकिन वह चकमा देकर।