चूरू: चूरू में कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में 77% अभ्यर्थी हुए उपस्थित
Churu, Churu | Jul 6, 2026 चूरू। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रविवार को कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक सीधी भर्ती-2026 परीक्षा आयोजित की। जिले के 23 केंद्रों पर दोनों पारियों में कुल 77 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पारी सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक हुई। 6504 में से 5076 उपस्थित रहे, 1428 अनुपस्थित।