हज़ारीबाग: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सीआर्म मशीन खराब, आर्थो सर्जरी बाधित
हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ओटी में आज गुरुवार 1 बजे। से सीआर्म मशीन ख़राब होने से हड्डी के मरीजों का सर्जरी नहीं हो पा रहा है। कई मरीज 20 दिनों से भर्ती हैं और उनका सर्जरी नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सकों के मुताबिक बिना सीआर्म मशीन के इनका ऑपरेशन संभव नहीं है।