हज़ारीबाग: हजारीबाग़ ज़िला परिवहन कार्यालय ने निःशुल्क मोटर ट्रेनिंग का आयोजन किया
सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत हजारीबाग जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये गये । जिसके हजारीबाग मोटर ट्रेनिंग एवं ड्राइविंग स्कूल डेमोटांड़ तथा इचाक में निःशुल्क दुपहिया तथा अन्य हल्के मोटर वाहन का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया । इसी प्रकार एलईडी वैन के द्वारा वीडीओ के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है |