हज़ारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने खराब सड़क और नाली की समस्या का निरीक्षण किया, त्वरित समाधान के निर्देश दिए
मेन रोड, सदर अस्पताल के निकट खराब सड़क और नाली की समस्या का गहन निरीक्षण सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क और नाली की स्थिति जर्जर थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।