इस्लामनगर अलीगंज: सिकंदरा में 50 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, महिला सहित 3 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरतला गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि राजीव राम के घर से 750 एमएल की रॉयल स्टैग, मैजिक मोमेंट व रॉयल ग्रीन तथा 375 एमएल की रॉयल ग्रीन समेत कुल 50.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से राजीव राम की पत्नी को गिरफ्तार किया गया।