हाथरस: मुरसान क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने पीड़ित परिवार से की मारपीट, महिलाओं से की छेड़छाड़, पीड़ितों ने SP से लगाई गुहार
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर मे घुसकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पीड़ितों पक्ष ने कोतवाली मुरसान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना किए जाने की बात कही है।