खरगोन में 2022 में रामनवमी पर भाटवाड़ी क्षेत्र में हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ मामले के बुधवार को 11 आरोपियों को बरी कर दिया। साक्ष्यों की कमी और गवाहों के पलटने से अभियोजन पक्ष आरोपियों की पहचान और घटना में उनकी संलिप्तता संदेह से परे साबित करने में असफल रहा।