दरभंगा: बाढ़ के स्थाई निदान की मांग को लेकर मिथिला राज्य संघर्ष समिति ने आयुक्त कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
बाढ के स्थाई निदान की मांग कौ लेकर मिथिला राज्य संघर्ष समिति की ओर से आयुक्त कार्यालय लहेरियासरय दरभंगा के समक्ष एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरनास्थल पर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राम मोहन झा ने किया। यह जानकारी मिथिला राज्य संघर्ष समिति के द्वारा शुक्रवार की शाम 4 बजे दी गई।