बिजनौर: बिजनौर में महिला ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, लेखपाल पर रिश्वत मांगने और काम में देरी करने का लगाया आरोप
Bijnor, Bijnor | Jun 25, 2026 बिजनौर में नगीना तहसील के गांव जगन्नाथपुर की रहने वाली अनीता देवी ने संबंधित लेखपाल पर 10000 की रिश्वत मांगने और काम में देरी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे महिला के पुत्र ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। और लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल ने हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ₹10000 की मांग की थी।