बांका: बांका में मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया ज़ोर
Banka, Banka | May 10, 2026 बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार बांका पहुंचीं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह का एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।रविवार की शाम 5 बजे बांका पहुंचते ही उन्होंने शहर के हृदयस्थली कहे जाने वाले गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।