नदबई: नदबई-खेरली-भरतपुर रूट पर नई बस सेवा शुरू, यात्रियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
नदबई से खेरली और भरतपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के भरतपुर डिपो द्वारा खेरली वाया नदबई होकर भरतपुर तक नई बस सेवा शुरू की गई है। इस नई बस सेवा के संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।