शेखपुरा: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पर अरघौती पोखर में अस्ताचलगामी सूर्य देव को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर अरघौती पोखर में छठ व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य देव को पहले संध्या पर अर्घ दिया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान का कल उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के बाद समाप्ति हो जाएगी। इस पर्व में छठ व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास में रहती हैं। इस दौरान छठ व्रत के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे