दल्लू चौक के पास रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। लोगों ने स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस को सूचना दे दी है। लोगों ने बताया कि गया की तरफ से एक मालगाड़ी क्यूल की तरफ जा रही थी, इसी दौरान दुर्घटना हुई।