शेखपुरा: शेखपुरा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों के द्वारा डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
शेखपुरा जिला में चैती छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैती छठ को लेकर रविवार को डूबते सूर्य को छठ व्रतियों के द्वारा अर्घ्य दिया गया। सुबह में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। चैती छठ को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया है। चैती छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।