धौलपुर: दो मासूम बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
। जिले के सदर थाना क्षेत्र के धीमरी का पूरा गांव में एक विवाहिता ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पचगांव चौकी प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान दिकी पत्नी सूरज 25 वर्ष निवासी धीमरी का पूरा के रूप में हु