बिंदकी: मुरादपुर गांव के समीप बाईपास चौराहे में शटरिंग के पैसे के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के मुरादपुर गांव के समीप महरहा रोड बाईपास चौराहे में मंगलवार की रात को शटरिंग के पैसे के लेनदेन की विवाद में सूर्यभान निवासी मुरादपुर के साथ तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की जिसके चलते सूर्यभान गंभीर घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने घायल सूर्यभान का मेडिकल मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात 12:00 बजे कराया।