🚨 अम्बेडकरनगर से लापता दो किशोर लखनऊ में सकुशल बरामद!
अकबरपुर के आरकेएन पब्लिक स्कूल से सोमवार शाम गायब हुए दो नाबालिग दोस्तों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में लखनऊ के खरगापुर, शहीद पथ के पास से सकुशल बरामद कर लिया।
परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। तकनीकी जानकारी और लगातार सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची और दोनों किशोरों को सुरक्षित खोज निकाला।
👉 दोनों किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
👉 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में बरामद किया।
👉 फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं, पुलिस पूछताछ कर रही है।
📍 अम्बेडकरनगर | अकबरपुर | लखनऊ
#AmbedkarNagar #Akbarpur #Lucknow #UPNews #AmbedkarNagarNews AkbarpurNews BreakingNews UPPolice PoliceNews MissingKids
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Sep 8, 2026