ब्रह्मपुर: गंगा घाटों पर ओवरलोडिंग जारी, दो मौतों के बाद भी लापरवाही नहीं थमी
ब्रह्मपुर नैनीजोर स्थित बिहार घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर ओवरलोडिंग नावों का परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मुंडन समारोह में शामिल होने आई एक किशोरी और दादी के श्राद्धकर्म में पहुंचे एक किशोर की दर्दनाक मौत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे सामने आए एक वीडियो में साफ दिख रहा है।