इटारसी: ग्राम जुझारपुर में सुने मकान में भीषण आग, शादी के सोने-चांदी के जेवरात समेत ₹15 लाख का नुकसान
इटारसी के पास जुझारपुर में जगदीश चिमानिया के कच्चे घर में सोमवार मंगलवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। रात करीब 2 बजे तक तीन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में घर में रखा शादी का सामान, जेवरात और नकदी सहित करीब 10 से 15 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। परिवार में 7 मई को शादी का कार्यक्रम होना था।