शिवपुरी नगर: इंस्टाग्राम दोस्ती, कोर्ट मैरिज के बाद शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जहां दो अलग-अलग गांव के युवक-युवती ने अपनी मर्जी से शादी रचा ली। अब परिजनों द्वारा दी जा रही धमकियों के चलते नवविवाहित जोड़े ने बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्राम नाद की रहने वाली दीक्षा जाटव (19 वर्ष) और ग्राम घटवरा के रवींद्र जाटव