आज यमुनानगर-जगाधरी के माननीय मेयर जी के निवास स्थान पर आयोजित अध्यापकों के बुद्धिजीवी सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस सम्मेलन में शिक्षा, समाज निर्माण एवं राष्ट्र विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। अध्यापक वर्ग समाज की वह सशक्त नींव है, जो आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण करता है और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करता है।
सभी सम्मानित शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनके विचारों को सुनने और विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।