सादाबाद: बढार चौराहे के पास अचेत पड़े बुजुर्ग को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
बढ़ार चौराहे के पास एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। ग्रामीणों के द्वारा बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के गढ़ी एवरन के रहने वाले रामनिवास के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन और इलाका पुलिस भी पहुंच गई जिनके द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।