आगरा: नकली डीएपी कारोबार के खिलाफ भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री ने कलेक्ट्रेट में उपनिदेशक कृषि को दिया पत्र
भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह परिहार ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपनिदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा को एक पत्र दिया, जिसमें उनका कहना है कि आगरा में नकली डीएपी का कारोबार बढ़ता जा रहा है, और यह प्रशासन के लिए भी चुनौती है, उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी भेजी जाए, जिससे किसान नकली डीएपी लेने को मजबूत न हो।