आगरा: आगरा-मथुरा हाईवे के पास बनी आस्था सिटी में ADA का बुलडोजर बरसा, अवैध रूप से लगाए गए गेट को उखाड़ा गया
आगरा विकास प्राधिकरण लगातार अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है, इसी क्रम में आगरा मथुरा हाईवे के पास बनी आस्था सिटी में ADA के बुलडोजर ने अवैध रूप से लगाए गए गेट को उखाड़ के फेंक दिया, दरअसल यह गेट कॉलोनी के मध्य से जाने वाले रास्ते के बीचों बीच लगा दिया गया था, साथ ही अवैध रूप से किए जा निर्माण को भी ADA की टीम में सील कर दिया।