आगरा: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अभियुक्त पैथोली बिचपुरी रोड से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंद मकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान पथौली बिचपुरी मार्ग से गिरफ्तार किया है, इसके पैर में गोली लगी है, इसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, पीली व सफेद धातु के आभूषण भी बरामद हुए हैं, पूरी जानकारी एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने दी है।