कुंडा: गढ़ी मानिकपुर स्टेशन पहुंचे कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने इण्टर सिटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गुरुवार को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14209-14210 प्रयागराज संगम लखनऊ इण्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराया। ट्रेन 04:48 पर आई। नौ मिनट लेट आई। एक मिनट का स्टापेज स्टेशन पर है। सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।