केसठ: रामपुर नहर में अज्ञात शव मिला, गला रेतकर हत्या की आशंका; पीठ-गर्दन पर चाकू के निशान, चेहरा सड़ा
Kesath, Buxar | Jul 21, 2026 वासुदेवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव कुलमुनपुर गांव के समीप बुलंद चिमनी के सामने रामपुर नहर में सुबह करीब 9 बजे तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की स्थिति काफी खराब थी।