भभुआ: लूरपुरवा गांव के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव का पुलिस ने कराया दाह संस्कार
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 लूरपुरवा गांव के पास 7 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसका पुलिस द्वारा सदर में पोस्टमार्टम कराकर मर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए रखा गया था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बताया कि 7 अक्टूबर को लूरपुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जाया गया।