हुज़ूर: लाड़ली बहन योजना की राशि नहीं बढ़ेगी, लेकिन पेंशन योजना से जोड़ी जाएगी
Huzur, Bhopal | Mar 12, 2025 वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया और न ही किसी भी कर की दर बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट भाषण की शुरुआत वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कविता से की। उन्होंने कहा-यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है।