लाडनूं: लाडनूं में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, ब्लॉक स्तर पर शिक्षको को किया गया सम्मानित
Ladnu, Nagaur | Sep 5, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं में आज गुरुवार को शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। और विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।