कुंडा: बिहार ब्लॉक के पीथीपुर माइनर में सफाई नहीं हुई, पानी ब्लॉक होने से किसान परेशान
बिहार ब्लॉक के पीथीपुर माइनर में सफाई न होने की वजह से किसान परेशान है। शुक्रवार को शाम 4 बजे ,किसानों ने डीएम से मामले की शिकायत करते हुए आरोप लगाया की माइनर का पानी ब्लॉक होने की वजह से आगे नहीं बढ़ रहा है और उनके खेतों तक नहीं पहुंच रहा। जिसकी वजह से उन्हें खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम से नहर की सफाई की मांग की गई है।