पंचायत उपचुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ
कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में स्थानीय निर्वाचन के अंतर्गत पंचायत उपचुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में संस्थागत वित्त अधिकारी ने बताया कि रेंडमाइजेशन के लिए कुल 80 सीयू तथा 81 बीयू प्रस्तुत किए गए थे, जिसमें से 42-42 सीयू और बीयू का रेंडमाइजेशन किया गया। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के आईईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न की गई।
विदित है कि जिले के नैनपुर, मण्डला, नारायणगंज, बीजाडांडी तथा मवई जनपद पंचायत क्षेत्र में एक-एक पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है। उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 16, 2026