रीठी: रीठी अस्पताल में 20-25 वर्षों से जमे कर्मचारी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
Rithi, Katni | May 13, 2026 कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों को लेकर अब सवाल तेज होने लगे हैं। 20 से 25 वर्षों से एक ही संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण न होने का मामला अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही पद और स्थान पर जमे है