सहारनपुर: शिक्षकों ने TET से छूट की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, सेवा सुरक्षा की उठाई मांग
सहारनपुर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों और उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से स्थायी छूट देने की मांग की है। संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है।