उनियारा: उनियारा में गलवा पुलिया के पानी में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
Uniara, Tonk | Apr 2, 2026 उनियारा में गलवा पुलिया के पानी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फेल गई। उनियारा पुलिस थाना एएसआई रतन लाल मीणा ने गुरुवार को सुबह 10 बजे बताया कि गलवा पुलिया के पानी में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा डूबे व्यक्ति को पानी से निकालकर कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त की जा रही है।